आज है भाद्रपद मास की शिवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

देवों के देव महादेव भगवान शंकर के पूजन का सबसे विशेष दिन शिवरात्रि का होता है। पौराणक मान्यता के अनुसार इस दिन ही भगवान शिव ने निराकार से साकार रूप धारण किया था। इसी दिन भगवान शिव और शक्ति का सम्मिलन हुआ था। इसलिए शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के व्रत और पूजन को विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन शिवगण मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं। भाद्रपद मास की शिवरात्रि 05 सितंबर, दिन रविवार को पड़ रही है। आइए जानते हैं शिवरात्रि की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में…

भाद्रपद मास की शिवरात्रि

मान्यता अनुसार मासिक शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस माह की चतुर्दशी तिथि 05 सितंबर को सुबह 08 बजकर 23 मिनट पर प्रारंभ हो कर, अगले दिन 06 सितंबर को 07 बजकर 28 मिनट पर समाप्त हो रही है। धर्माचार्यों के अनुसार इस माह की शिवरात्रि का पर्व 05 सितंबर, दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के पूजन का शुभ मुहूर्त रात्रि 11:57 मिनट से लेकर 06 सितंबर को प्रात: 12:43 मिनट तक है।

शिवरात्रि की पूजन विधि

मान्यता अनुसार शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पूजन दिन भर फलाहार व्रत रख कर किया जाता है। इस दिन प्रातः काल उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव को जल अर्पित करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए। शुभ मुहूर्ति में भगवान शिव का दूध,दही,घी,शहद और गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद भोले शंकर को बेलपत्र,भांग,धतूरा,मदार आदि उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पूजन माता पार्वती के साथ किया जाता है। इस दिन माता पार्वती को बिंदी,चूडियां,लाल चुनरी आदि श्रृगांर का सामना अर्पित किया जाता है। शिवरात्रि पर रात्रि जागरण कर भगवान शिव और पार्वती के मंत्रों का जाप करना विशेष रूप से फलदायी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!