जेल में ही रहेंगे अरमान कोहली, कोर्ट ने खारिज की एक्टर की जमानत याचिका

ड्रग्स केस में गिरफ्तार एक्टर और ‘बिग बाॅस’ फेम अरमान कोहली की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। मुंबई कोर्ट ने अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बीते बुधवार को अरमान कोहली 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

28 अगस्त को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अरमान कोहली के घर पर छापा मारा था ।जहां से उन्होंने कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद की थी। इसके बाद से उन्हें ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान के घर से कोकेन बरामद हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जो कोकेन उनके घर से बरामद हुई है वो दक्षिण अमेरिका में तैयार हुई थी। अब जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने के लिए जुटी है कि कैसे ये कोकेन मुंबई तक पहुंची।

इससे पहले अरमान कोसाल 2018 में आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।

बता दें कि बीते साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी लगातार बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स पर कार्रवाई कर रही है। अरमान के अलावा एनसीबी के रडार पर कई स्टार्स रडार पर हैं। इस लिस्ट में ए ग्रेड स्टार्स जैसे दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ हो चुकी हैं। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को तो इस मामले में भाई शौविक चक्रवर्ती संग जेल की हवा तक खानी पड़ी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!