उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, ब्रज में 6 और मौतें, अभी तक 75 की जान गई

उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में डेंगू के मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। मरीजों के साथ ही मृतकों की भी संख्‍या बढ़ती जा रही है। शनिवार को तीन मौतों के साथ ही बुखार से मरने वालों की संख्या 75 पहुंच गई। चौबीस घंटे के दौरान 154 मरीजों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां 97 मरीजों की जांच में 24 में डेंगू की पुष्टि हुई। आगरा में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई जबकि मथुरा में छह नए मरीज मिले हैं। एटा में डेंगू ने दस्तक देते हुए दो मरीजों पर अपना शिकंजा कस दिया है। फीरोजाबाद में बीमारी काबू में नहीं आ पा रही है। अच्छी खबर ये रही कि 70 बच्चों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। शनिवार को प्रमुख सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों संग बैठक की। इधर, हाथरस में 11वीं के छात्र ने आगरा में निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई।

ब्रज में कायम है डेंगू का कहर

ब्रज में डेंगू के डंक का खौफ बरकरार है। फीरोजाबाद में शनिवार को बालिका सहित तीन की मौत हो गई जबकि हाथरस के युवक ने आगरा के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मैनपुरी में एक महिला की मौत हो गई। एटा में भी एक रोगी की मृत्यु हुई है। दिल्ली से शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर आई नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की टीम एक दिन और फीरोजाबाद में रुकेगी। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने सफाई में लापरवाही मिलने पर दो अधिकारी व तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!