देश में कोरोना के सक्रिय मामले चार लाख के करीब, केरल में हालात खराब, सुप्रीम कोर्ट भी सख्‍त

नई दिल्ली ।

शुक्रवार को कोरोना के मामलों में फिर तेज वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,352 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,99,778 हो गई है। वहीं 366 और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,39,895 हो गई है। नए मामलों में 29,322 केस अकेले केरल के हैं। केरल में कोरोना के हालात ने सभी की चिंता बढ़ा रखी है।

केरल में हालात खराब क्‍या लगेगा लाकडाउन

केरल में संक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रही है। बीते 24 घंटे में केरल में संक्रमण के 29,322 नए मामले सामने आए जबकि 131 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में संक्रमितों का आंकड़ा 41.51 लाख से ज्‍यादा हो गया है जबकि मरने वालों की संख्‍या 21,280 हो गई है। हालांकि मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल में पूर्ण लाकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक उन्‍होंने कहा कि लाकडाउन लगाने से अर्थव्यवस्था और आजीविका के लिए बड़ा संकट पैदा हो जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को जोखिम में नहीं डाल सकते

केरल में महामारी के हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने छह सितंबर से शुरू होने वाली 11वीं कक्षा की आफलाइन परीक्षा कराने के राज्य सरकार के फैसले पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी है। सर्वोच्‍च अदालत ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण केरल में हालात चिंताजनक हैं। देशभर में संक्रमण के कुल मामलों में से करीब 70 फीसद अकेले केरल में हैं। ऐसे में बच्चों को जोखिम में नहीं डाला जा सकता है। अदालत ने यह भी कहा कि लगता है कि राज्य सरकार ने परीक्षा कराने के लिए मौजूदा हालात पर गंभीरता से विचार नहीं किया है।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 45,352

कुल सक्रिय मामले 3,99,778

24 घंटे में टीकाकरण 54.81 लाख

कुल टीकाकरण 67.56 करोड़

(आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!