आज का राशिफल 1 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलप्रदायी रहेगा। किसी मित्र की सहायता से कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
उपाय- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक आज किसी नए कार्य में भागीदार बन सकते हैं। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आज आपका कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है।
उपाय- सूर्य को जल दें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों को आज प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ होगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के क्रोध और वाद-विवाद से दूर रहें। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त होगी। बल और बुद्धि दोनों के मध्य सामंजस्य स्थापित करके चले, सारे कार्य सफल होंगे। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय- छोटी कन्या को भोजन करवाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यभार की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। किसी के साथ हुए विवाद में अपने मन की बात न कह पाने के कारण असहाय और व्याकुल महसूस करेंगे।
उपाय- वस्त्रों का दान न करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आप को सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। पिता की सलाह का अनुसरण करें, लाभ प्राप्त होगा। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। पीठ पीछे किसी की बुराई करने से बचें।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कार्य पूरा करने के लिए शुभ है। किसी साहसिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। वाणी पर संयम रखें अन्यथा अपने बने बनाए काम स्वयं बिगाड़ लेंगे।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने साथ रखें।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!