अमेरिका के आखिरी सैनिक ने छोड़ा काबुल, तालिबान ने आतिशबाजी-फायरिंग कर मनाया जश्न

अमेरिकी ने काबुल एयरपोर्ट से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है। 30 अगस्त की रात अमेरिकी सैनिकों की आखिरी टुकड़ी काबुल एयरपोर्ट से रवाना हुई। यानी अब काबुल एयरपोर्ट समेत पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया है। तालिबान ने फायरिंग और आतिशबाजी कर इसका जश्न मनाया। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, अफगानिस्तान छोड़ने वाला आखिरी अमेरिकी सैनिक- मेजर जनरल क्रिस डोनह्यू, 30 अगस्त को सी-17 विमान में सवार हुए, जो काबुल में अमेरिकी मिशन के अंत का प्रतीक है। अमेरिका का कहना है कि इसके साथ ही 20 साल चले इस युद्ध का भी अंत हो गया।

पीछे छूट गए असहाय अफगानी नागरिक

अमेरिका के पास काबुल एयरपोर्ट खाली करने के लिए 31 अगस्त तक की डेडलाइन थी। बीते कुछ दिनों में काबुल एयरपोर्ट के बाहर आतंकी हमले भी हुए, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए। यही कारण यहा है कि अमेरिकी सैना और उसके नाटो सहयोगियों को जल्दबाजी में बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया। तालिबान और इस्लामिक स्टेट की अराजकता के बीच वो हजारों अफगान पीछे छूट गए हैं जो अपना मुल्क छोड़ना चाहते थे।

अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध की समाप्ति के बाद काबुल में जश्न में गोलियां चलीं। तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ ने कहा, अंतिम अमेरिकी सैनिक काबुल हवाई अड्डे से निकल गया है और हमारे देश को पूर्ण स्वतंत्रता मिली है।

भारत के लिहाज से सबसे अच्छी बात यह रही कि कोई भारतीय नागरिक वहां नहीं छूटा यानी जो लोग आना चाहते थे, उन्हें वायु सेना के विशेष विमानों से भारत लाया गया। भारतीय ही नहीं, अफगानी सिख और हिंदुओं को भी शरण की गई है। इसको लेकर दुनियाभर में मोदी सरकार की तारीफ हो रही है। अमेरिका के मुताबिक, आखिरी के दिनों में करीब सवा लाख लोगों को रेस्क्यु किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!