मुंबई: मानखुर्द के बाल गृह में कोरोना वायरस का प्रकोप, तीन दिन में 18 बच्चे मिले संक्रमित

मुंबई |

मुंबई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द में एक बाल गृह के कुल 18 बच्चे तीन दिनों में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से पंद्रह बच्चे शुक्रवार को संक्रमित पाए गए, जिसके बाद उन्हें चेंबूर के एक आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया, “बुधवार को एक बच्चे के संक्रमित होने का पता चला और उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन, दो और बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जबकि शुक्रवार को की गई एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच में 15 बच्चों में संक्रमण पाया गया, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई। उन्हें एक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने बताया कि हर महीने इस तरह की जांच की जा रही हैं।

बृहस्पतिवार को, मुंबई नगर निकाय ने कहा था कि एक निजी अनाथालय और बोर्डिंग स्कूल के 22 बच्चों को संक्रमित पाया गया, जिनमें से कुछ 12 साल से कम उम्र के हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इसके अलावा, ठाणे जिले के उल्हासनगर में आमतौर पर रिमांड होम कहे जाने वाले सरकार द्वारा संचालित किशोर सुधार गृह में 14 बच्चों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!