अभिनेता अरमान कोहली के घर NCB का छापा, ड्रग्स मिलने पर हिरासत में लिए गये एक्टर

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को बॉलिवुड अभिनेता अरमान कोहली के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा। खबर ये भी है कि शुक्रवार को जिस पेडलर को गिरफ्तार किया था उसी के बयान के आधार पर ये छापेमारी की गई थी। ताजा जानकारी के मुताबिक उनके घर से ड्रग्स मिली है। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया है और NCB ऑफिस ले जाया गया, जहां उनसे इस बारे में पूछताछ की जाएगी। वैसे अरमान कोहली का इस मामले में रिकॉर्ड कुछ ज्यादा ठीक नहीं है। साल 2018 में आबकारी विभाग ने अरमान को 41 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया था। नियमों के मुताबिक किसी शख्स को एक महीने में 12 बोतल से ज्यादा शराब पीने की अनुमति नहीं है।

ड्रग्स मामले की चल रही है जांच

पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फिल्म और TV इंडस्ट्री से जुड़ी कई मशहूर हस्तियों द्वारा कथित नशीली दवाओं के इस्तेमाल को लेकर छानबीन की है। शुक्रवार को टीवी एक्टर गौरव दीक्षित को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। गौरव को कोर्ट में पेश किया गया था और अब वह एनसीबी की हिरासत में हैं। इस मामले में एजाज खान की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

कौन हैं अरमान कोहली?

अरमान जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार कोहली के बेटे हैं। नई पीढ़ी के लोग शायद ही अरमान कोहली को बतौर एक्टर जानते हों। इसकी वजह ये है कि उन्होंने 1992 की फिल्म “विरोध” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और जानी दुश्मन, दुश्मन जमाना और अनाम जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। इनकी फिल्में कुछ ज्यादा चली नहीं और फिर इसका फिल्मी करियर खत्म हो गया। काफी अरसे के बाद उन्होंने 2015 में सलमान खान-स्टारर “प्रेम रतन धन पायो” के साथ बॉलीवुड में वापसी की थी। वे रियलिटी टीवी शो Big Boss 7 में भी शामिल हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!