राजस्थान पंचायत चुनाव में दूसरे दौर का मतदान शुरू, 28 पंचायत समितियों के लिए 1680 उम्मीदवार मैदान में

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे दौर का मतदान रविवार को हो रहा है। मतदान सुबह 7.30 बजे से शुरू हुआ जो 5.30 तक जारी रहेगा। इस चरण में 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चयन होगा। 28 पंचायत समितियों के लिए 1680 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 10 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिए गया है। राजस्थान चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, रविववार को जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही जिले की 28 पंचायत समितियों के 536 सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में करीब 10500 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं चुनाव आयोग के 35000 से ज्यादा कर्माचारी लगाए गए हैं।

तीसरे चरण का मतदान 1 सितंबर को, नतीजा 4 सितंबर को

पहले चरण में 62% से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। पहले चरण में 26 अगस्त को भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों के करीब 3500 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान हुआ था। राज्य चुनाव आयुक्त पी एस मेहरा के मुताबिक, पहले चरण में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ और 62.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दूसरे चरण के लिए प्रदेश चुनाव आयोग ने लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के तीसरे चरण के लिए मतदान 1 सितंबर को करवाया जाएगा, जबकि 4 सितंबर को सुबह 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। खासतौर पर कांग्रेस के लिए यह चुनाव अहम है क्योंकि उसकी हार या जीत तय करेगी कि पार्टी में अंदरूनी कलह है या नहीं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!