केरल में कोरोना की वजह से फिर लगा नाइट कर्फ्यू, 24 घंटे में 31 हजार से ज्यादा नये मामले,

केरल में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदेश में नये मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में यहां 31 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। यह पूरे देश में मिले कोरोना के मामलों का 70 फीसदी से ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पांच राज्यों से 89.42% नए कोरोना केस सामने आए हैं, जिसमें अकेले केरल से 70.15% केस हैं। इसे देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रदेश में सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। हाल ही में वीकेंड कर्फ्यू के ऐलान के बाद सरकार ने अब नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। ये सोमवार शाम से लागू होगा, जिसके तहत रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को आवाजाही की अनुमति होगी।

क्या है कोरोना की मौजूदा स्थिति?

सीएम पिनराई विजयन ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,67,497 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 31,265 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस दौरान राज्य में 153 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री विजयन ने इलके लिए लॉकाडाउन में ढील को वजह बताते हुए कहा, ”लॉकडाउन में ढील के बाद से मामलों में उछाल आया है। हमने राज्य में इलाज की सुविधाओं में इजाफा किया है। टीकाकरण भी तेज रफ्तार से हो रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही हम हर्ड इम्यूनिटी हासिल कर लेंगे।”

आपको बता दें कि केरल में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती हुई दर और नए मामलों में वृद्धि को लेकर राज्य सरकार चौतरफा आलोचना का सामना कर रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अलावा भारतीय जनता पार्टी भी राज्य की वामपंथी सरकार की आलोचना कर रही है। इसका जवाब देते हुए विजयन ने कहा कि केरल में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। यहां कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 0.5 प्रतिशत से भी कम है। हम सभी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहाया करा रहे हैं और टीकाकरण में तेजी लाई जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!