पाकिस्तानः कराची में भीषण हादसा, केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 16 लोग जिंदा जले

पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को एक रसायन कारखाने में भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 16 श्रमिकों की मौत हो गई। जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के अतिरिक्त पुलिस सर्जन डॉ सुमैय्या सैयद ने कहा कि अब तक 16 शवों को अस्पताल लाया जा चुका है, और की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 शवों की पहचान कर ली गई है।

कोरंगी के एसएसपी शाहजहां ने कहा कि पुलिस को सूचित किया गया था कि इमारत में अभी भी 25 लोग फंसे हुए हैं, और आशंका है कि उनकी मौत हो सकती है। पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के एक प्रवक्ता के अनुसार, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और रेंजर्स के जवान बचाव दल के साथ राहत कार्यों में लगे हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आग मेहरान टाउन में एक रासायनिक कारखाने में लगी है।

इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने कराची आयुक्त और श्रम विभाग को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शहर के मेहरान इलाके में रसायन के एक ड्रम में आग लग गई और फैक्टरी में फैल गई। एक कर्मचारी शाहिद ने कहा, ‘‘हम इमारत के अंदर थे और हमने काम करना शुरू कर दिया था, तभी आग लगी और तेजी से फैल गई। हम मदद के लिए चिल्लाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी”। उन्होंने बताया कि मरने वालों में चार भाई भी शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!