टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए पदक का सिलसिला शुरू हो चुका है। महिला सिंगल्स की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की भावना पटेल एकल वर्ग में सर्विया की खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में हराकर 4 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मैच में भावना ने सीधे सेटों में बोरिस्लावा रैंकोविक पेरिक को 3-0 से हराकर सेमीफाइलन में जगह बनाई है। भावना पैरालंपिक खेलों में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। सेमीफाइनल में पहुंचकर भावना ने ब्राॅन्ज मेडल भारत के लिए पक्का कर लिया है। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला 28 अगस्त को सुबह 6ः10 बजे चीन की झांग मियाओ से होगा।









