कृष्ण जन्मोत्सव के लिए मथुरा तैयार, नन्दबाबा मंदिर में बधाइयों का दौर शुरू

मथुरा में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस वर्ष 29 से 31 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए जिले में इन दिनों हर घर, बाजार, मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बीच ही यह त्योहार मनाया गया था। इस बार भी कोविड-19 नियमों के पालन के बीच त्योहार मनाए जाएंगे। समूचे ब्रज क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव को धूम धाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं।
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। नन्दगांव में नन्दीश्वर पहाड़ी पर स्थित नन्दबाबा मंदिर में भी श्रावण पूर्णिमा से ही श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। नन्दभवन के सेवायत ब्रजेंद्र शरण गोस्वामी ने बताया कि इस बार सभी जगह एक ही दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को जन्माष्टमी और 31 अगस्त को नन्दोत्सव मनाया जाएगा।

श्रीकृष्णोत्सव-2021 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम मिल-जुल कर तैयारियां कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सैकड़ों लोक कलाकार भी भाग लेंगे। सुरक्षा के हिसाब से श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सहित पूरे नगर को तीन जोन और 16 सेक्टर में बांटकर व्यापक व्यवस्था की गयी है।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि जन्मस्थान परिसर को ‘रेड जोन’ घोषित करते हुए उसे भी ‘ए’ और ‘बी’ जोन में विभाजित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी प्रकार, वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को एक तरफ से प्रवेश कराया जाएगा तो दूसरी ओर से निकास की व्यवस्था रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!