केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को जान का खतरा, गृह मंत्री से जेड प्लस सुरक्षा मांगी

लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि ‘‘राजनीतिक साजिश” की वजह से उनके जीवन को खतरा है तथा उन्हें ‘जेड प्लस’ सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

पारस ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें उनके मोबाइल फोन पर गालियां और धमकियां दी गई हैं तथा उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद 23 अगस्त को बिहार स्थित हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र के उनके पहले दौरे के दौरान ‘‘जनता से मिले भारी समर्थन” की वजह से उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को झटका लगा है जो राजनीतिक साजिश के तहत ‘‘हत्या की राजनीति” कर रहे हैं।

पारस ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वियों द्वारा कथित तौर पर भाड़े पर लिए गए लोगों के एक समूह ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए तथा मोबिल ऑयल भी फेंका। लोजपा पर नियंत्रण को लेकर केंद्रीय मंत्री की अपने भतीजे चिराग पासवान के साथ राजनीतिक लड़ाई चल रही है। पारस ने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को भी मोबाइल फोन पर गालियां और धमकियां मिली हैं। उन्होंने इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा है। पारस ने कहा कि दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस दोनों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!