काबुल धमाकों पर बाइडेन का सख्त बयान, कहा- हमला करने वालों को बख्शेंगे नहीं

वाशिंगटन |

काबुल हमले को लेकर व्हाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ‘हम माफ नहीं करेंगे, हम नहीं भूलेंगे। हम आपका शिकार करेंगे और आपको भुगतान करना होगा। हम अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे। हम अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे और हमारा मिशन जारी रहेगा।’ उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फौज भेजेंगे।

इससे पहले काबुल हवाई अड्डे के बाहर बम धमाकों में अमेरिकी सैनिकों समेत 70 से ज्यादा लोगों की मौत होने के बाद व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ इजराइल के नए प्रधानमंत्री की पहली बैठक का कार्यक्रम टाल दिया और अफगान शरणार्थियों के विषय पर गवर्नरों के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया।

इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल में हुए हमले की जिम्मेदारी
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित हवाई अड्डा के पास हुए हमले क जिम्मेदारी ली है। इस घटना में गुरुवार को 12 अमेरिकी मरीन कमांडो सहित 72 लोगों की मौत हो गई तथा 140 से अधिक लोग घायल हो गए। जिहादी समूह ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर कहा कि इस हमले को उसने अंजाम दिया है। आईएसआईएस ने आत्मघाती हमलावर की पहचान अब्दुलरहमान अल-लोगरी के तौर पर की है और कहा है कि जब उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट किया तो वह अमेरिकी सैनिकों से पांच मीटर से भी कम दूरी पर था। आईएस के मुताबिक इन हमलों में 15 अमेरिकी सैनिकों सहित करीब 140 लोग मारे गए हैं तथा कई गंभीर रूस से घायल हुए हैं।

सुरक्षा अलर्ट जारी
काबुल में अमेरिकी दूतावास ने हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर हुए विस्फोट के बाद अमेरिकी नागरिकों को हवाई अड्डे की यात्रा करने से बचने और हवाई अड्डे के गेट्स से बचने के लिए एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!