खराब स्वास्थ्य के आधार पर नारायण राणे को मिली जमानत, 15 हजार का भरा बॉन्ड

महाराष्‍ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के देर रात रायगढ़ जिले के महाड़ अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। वैसे पुलिस ने पुलिस ने कोर्ट में राणे की 7 दिन की रिमांड की मांग की थी। नारायण राणे के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस ने जांच के लिए रिमांड की मांग को लेकर जो कारण दिए हैं वो उचित नहीं हैं। राणे को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने किसी तरह का नोटिस भी नहीं दिया। राणे के वकील ने केंद्रीय मंत्री के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अदालत से जमानत की अपील की थी।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोमवार को की गई उनकी टिप्पणी पर उनके के खिलाफ पुणे, रायगढ़, नासिक में पुलिस में कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। नासिक और पुणे पुलिस की कम से कम दो टीमों ने केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ दर्ज FIR के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने मंगलवार को रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर से हिरासत में लिया था। महाराष्ट्र (Maharashtra) में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक सेवारत केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की संभावना को देखते हुए, राणे की टीम ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

राणे के खिलाफ मुंबई के लालबाग में विरोध प्रदर्शन करते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर मौजूद थीं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, नारायण राणे के खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज हुई। राणे के बयान आपत्ति जताते हुए शिवसेना कई जगह तोड़फोड़ की। नासिक स्थित भाजपा के दफ्तर पर नारे लगाते हुए पत्थर फेंके गए। वहीं नारायण राणे के आवास के पास शिवसेना, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!