किसानों ने बढ़ाई रेल यात्रियों की परेशानी, मंगलवार को 27 ट्रेनें रद, 11 के मार्ग में बदलाव

नई दिल्ली।

गन्ने का समर्थन मूल्य को लेकर पंजाब सरकार के साथ किसानों का बातचीत बेनतीजा रहने से रेल यात्रियों की समस्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पिछले शुक्रवार से पंजाब व जम्मू जाने वाली अधिकांश ट्रेनें रद हैं। कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करके चलाया जा रहा है। सोमवार को 48 ट्रेनें रद रहीं। मंगलवार को भी 27 ट्रेनें रद करने की घोषणा कर दी गई है। 11 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करने और 11 ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त करने का फैसला किया गया है।

पिछले शुक्रवार से किसान पंजाब में जालंधर व फगवाड़ा के बीच रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे हैं जिससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। उम्मीद थी कि पंजाब सरकार के साथ बातचीत के बाद कोई नतीजा निकलेगा और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। लेकिन, वार्ता विफल रहने से रेलवे अधिकारियों के साथ ही यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।

बढ़ी यात्रियों की परेशानी

यात्रियों को ज्यादा परेशानी इस कारण हो रही है कि अगले दिन रद रहने वाली ट्रेनों की घोषणा शाम के समय की जाती है। इस स्थिति में यात्री सफर के लिए कोई और विकल्प भी नहीं तलाश कर पाता है। इस बारे में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है। ट्रैक खाली होने की उम्मीद में ट्रेनों को रद करने की घोषणा में देरी हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है इसलिए ट्रैक पूरी तरह से खाली होने के बाद ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू होगी।

मंगलवार को रद रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली दोनों शताब्दी, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, जम्मूतवी-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब, पुरानी दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!