भारत समेत कई देश काबुल से अपने नागरिकों को बाहर निकालने में जुटे

नई दिल्‍ली ।

भारत समेत सभी देश अफगानिस्‍तान में फंसे अपने नागरिकों को सकुशल बाहर निकालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। भारत ने 15 अगस्‍त 2021 को जब तालिबान ने काबुल पर कब्‍जा किया था, उससे पहले से ही ये कवायद शुरू कर दी थी। भारत ने सबसे पहले काबुल स्थित दूतावास कर्मियों को वापस बुलाया था। इसके बाद वहां फंसे नागरिकों को धीरे-धीरे वायु सेना के विमान सी-17 ग्‍लोबल मास्‍टर से वापस लाया गया।

अब भारत ने कमर्शियल फ्लाइट भी शुरू कर दी है। भारत अब तक एक हजार से अधिक अपने नागरिकों को अफगानिस्‍तान से सकुशल वापस भी निकाल चुका है। अब भारत के कुछ ही नागरिक अफगानिस्‍तान में हैं। इनमें भी अधिकतर वो ही नागरिक हैं जो काबुल से काफी दूरी पर हैं। ऐसे कुछ नागरिकों ने अफगानिस्‍तान स्थित गुरुद्वारों में शरण ले रखी है।

भारत ने रविवार को भी वायु सेना के तीन विमानों से करीब 382 लोगों को काबुल से निकाला था। इनमें करीब 329 भारतीय नागरिक थे। इस दौरान लोगों को लाने के लिए सी-17 ग्‍लोबल मास्‍टर, और सी-130जे विमान की मदद ली गई है। ग्‍लोबल मास्‍टर से करीब 168 लोगों को भारत लाया गया था। इनमें 107 भारतीयों समेत 23 अफगान सिख और हिंदु शामिल थे। इसके अलावा 87 भारतीय नागरिकों के अलावा दो नेपाली नागरिकों को एयर इंडिया के विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया। इसी तरह से अमेरिकी विमान से काबुल से दोहा लाए गए 35 भारतीय नागरिकों को भी भारत लाया गया है।

आपको बता दें कि काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा फिलहाल अमेरिकी फौज कर रही है। अमेरिकी विमान भी वहां से अपने नागरिकों को और अपने जवानों को निकालने की कवायद में लगा हुआ है। रविवार को अमेरिका ने वहां से अपने 169 नागरिकों को बाहर निकाला है। इसके बावजूद अब भी वहां पर काफी संख्‍या में अमेरिकी नागरिक मौजूद हैं। राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि उनके हजारों लोग अब अफगानिस्‍तान से वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उन्‍होंने ये भी कहा है कि वो अपने आखिरी नागरिक को भी सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान में अपने लोगों और जवानों की सुरक्षित वापसी के लिए अमेरिका ने वहां पर अपने कुछ अतिरिक्‍त जवान भी भेजे थे।

जर्मनी ने अपने दो H145Ms हेलीकाप्‍टर्स के साथ वहां पर स्‍पेशलाइज्‍ड कमांडो फोर्स के जवानों को भी काबुल भेजा है। इसके अलावा ब्रिटेन और फ्रांस ने भी इसी तरह की कवायद की है जिससे वहां से जल्‍द से जल्‍द लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। आपको बता दें कि जर्मनी ने अफगान नागरिकों को शरणार्थी का दर्जा देने की घोषणा की है। जर्मनी का ए400एम कार्गो विमान काबुल से लोगों को निकालने में लगा हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!