अपनी बात से कभी पीछे नहीं हटते थे कल्याण सिंह: राजनाथ सिंह

लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचकर राजनाथ सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. साथ ही परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया. वह सांस की समस्या से पीड़ित थे. राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है. शीर्ष नेतृत्व के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता दुखी हैं. सभी ने अपना दुख व्यक्त किया है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कल्याण सिंह का राजनीति में अहम योगदान देखते हुए उनके सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जा रहा है. वहीं सोमवार को सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा. 23 अगस्त को ही कल्याण सिंह का अलीगढ़ में अंतिम संस्कार भी किया जाएगा.देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचकर राजनाथ सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे कभी अपनी बात से पीछे नहीं हटते थे. वह सच्चे राम भक्त थे. उन्होंने राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कल्याण सिंह के भाषणों को संतुलित कर विधानसभा में लगाने के कदम की सराहना करते हुए राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!