देर रात अफगानिस्तान से 87 लोगों को लेकर भारत लौटा विमान

नई दिल्ली ।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां रह रहे भारतीयों को बड़ी संख्या में स्वदेश वापस लाया जा रहा है। शनिवार देर रात एयर इंडिया का विमान 87 लोगों को ताजिकिस्तान से राजधानी दिल्ली लेकर आया। इसमें दो नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंरिदम बागची ने ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हमारे दूतावास अफगान में फंसे लोगों की सहायता करने में लगे हुए हैं। भारत आए इन यात्रियों को पहले काबुल से भारतीय वायुसेना के विमान से निकाला गया। इसके बाद उन्हें ताजिकिस्तान ले जाया गया, जहां से एयर इंडिया का विमान उन्हें नई दिल्ली लेकर आया। विमान के दिल्ली पहुंचने पर सभी यात्रियों ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

बता दें कि भारत सरकार के अधिकारी काबुल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार की तरफ से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस निकासी अभियान के दौरान पहले भी भारत ने कंधार समेत अफगान के कई प्रांतो से अपने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों निकाला है।
शुक्रवार देर शाम से स्थिति और ज्यादा हुई चुनौतीपूर्ण

काबुल से भारतीयों को निकालने की जानकारी रखने वाले विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम से स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा शहर ही बाहर जाने को बेताब है। वहां फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!