मानव संग्रहालय में मनाया गया ओणम

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के तटीय गांव मुक्ताकाश प्रदर्शनी स्थल मे भोपाल में निवासरत मलयाली समुदाय द्वारा  “ओणम पर्व”  मनाया गया।  इस अनुष्ठानिक कार्य का दीप प्रज्वलित कर शुभआरंभ  करते हुए डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि भोपाल के युनाइटेड मलयाली एशोसिएशन के सहयोग से यह त्यौहार प्रारंभ हुआ इसके लिए भोपाल के पूरे मलयाली समाज का आभार व्यक्त करता हूं एवं धन्यवाद देता हूं।  उन्होंने संग्रहालय के उदेश्य समुदाय के साथ जुड़कर कार्य करने के कार्य में सहयोग करके संस्कृति के सरंक्षण में सहायता की और    ओणम को  यंहा जीवंत कर दिया। वस्तुतः ओणम सर्वधर्म समभाव  के प्रतीक है। यह राजा बलि की आराधना का दिन है  ,ओणम समाज में सामाजिक समरसता की भावना ,प्रेम तथा भाईचारे का सन्देश पुरे देश में पहुचा कर देश की एकता एवं  अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। 
 इस अवसर पर युनाइटेड मलयाली एशोसिएशन भोपाल  के अध्यक्ष ओ डी जोसफ,ने बताया की राजा महाबली अपने राज्य पाताल लोक से पृथ्वी पर आकर अपने प्रजा को आशीर्वाद देते है हमलोग  अपने पूज्य राजा का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। राजा बलि के जीवन से सीख लेकर इंसान को अपने वादे को हर कीमत पर पूरा करना चाहिए जैसे राजा महाबलि ने विष्णु भगवान को दिये दान का वादा पूरा करने के लिए खुद तक को दांव पर लगा दिया था। यह त्योहार दस दिनों तक चलता है और इसे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
के पी दास जनरल सेक्रेटरी ने बताया की  ओणम प्रत्येक वर्ष अगस्त-सितंबर के महीने में मनाया जाता है जो मलयालम कैलेंडर के अनुसार वर्ष का पहला महीना है जिसे चिंगम कहा जाता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में  रंगोली पुक्कलम बनाया गया  :पुक्कलम का तात्पर्य घर के गेट के सामने विभिन्न प्रकार के फूलों से रंगोली  बनाना है।इन रंगोलियों के चारोतरफ वृत्त बनाकर युवतियां  उल्लास पूर्वक नृत्य तिरुवाथिरा कलि किया , इस पुक्कलम के बीच त्रिक्काकरप्पन (वामन अवतार में विष्णु)एवं  राजा महाबलीकी प्रतिष्ठा की गयी। इसके बाद भगवान महाबलि संग्रहालय स्तिथ भद्रकाली मंदिर गए तत्पश्चत सर्प काउ गए वहाँ से आकर भब्य चल समारोह के साथ  यहाँ उपस्तिथ जनसमुदाय को आशीर्वाद दिए। ओणम के त्योहार पर खेले जाने वाले सभी खेलों को ओनकलिकाल कहते है इन खेलो का उपस्तिथ दर्शको के सामने प्रदर्शन किया गया। इसके बाद   प्रसाद (ओनसद्या) दिया गया  है। तत्पश्चात  (वल्लमकली बोट रेस) स्नेक बोट  में महाबली के साथ समय ब्यतीत कर फोटो लिए। इस अवसर पर  युनाइटेड मलयाली एशोसिएशन के आर एस पिल्लई सांस्कृतिक सचिव एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।  

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!