रक्षाबंधन पर सुबह 6 बजे से मिलेगी मेट्रो, बहनों को नहीं होगी परेशानी

नई दिल्ली : रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को भाई के घर पहुंचने में देरी न हो इसके लिए DMRC की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं. रविवार के दिन आमतौर पर जहां मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे से शुरू होती है तो वहीं रक्षाबंधन के मौके पर अधिकांश मेट्रो लाइन सुबह 6 बजे से ही चलने लग जाएंगी. DMRC ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड-19 गाइडलाइन्स का पालन करते हुए मेट्रो में सुरक्षित सफर करें.

डीएमआरसी के अनुसार, रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों के सफर के लिए उनकी तरफ से विशेष इंतजाम किया गया है. रविवार का दिन होने के चलते आम तौर पर अधिकांश लाइनों पर मेट्रो सुबह 8 बजे से चलती है, लेकिन इस रविवार रक्षाबंधन के मौके पर ऐसा नहीं होगा. अधिकांश मेट्रो लाइनों पर सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवा को बहाल की जाएगी. इतना ही नहीं मेट्रो की सेवा आमतौर पर जहां रविवार को अधिक देरी से मिलती है तो वहीं इस बार रविवार के दिन भी सामान्य दिनों की तरह मेट्रो सेवा को उपलब्ध करायी जाएगी.

DMRC के अनुसार, मेट्रो की अधिकांश लाइनों पर सुबह 6 बजे से सेवा यात्री सफर कर सकेंगे, लेकिन केवल दो लाइन पर मेट्रो की सेवा कुछ देरी से मिलेगी. इनमें मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह के बीच चलने वाली ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह 7 बजे से शुरू होगी. इसके अलावा मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच पिंक लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह 6:30 बजे से शुरू हो जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!