बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2007 के बाद अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र मेंशुक्रवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश के कारण दिल्ली में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 138.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है. बारिश ने पिछले 62 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. अगस्त में ये 9वीं मर्तबा है, जब इतनी तेज बारिश हुई है. इससे पहले साल 1961 में इस तरह की बारिश दिल्ली-एनसीआर में हुई थी.

दिल्ली में भारी बारिश की वजह से कई विशेष मार्ग और फ्लाईओवर प्रभावित हुए हैं. संगम विहार में जलभराव की समस्या से यातायात प्रभावित हुआ. लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. वहीं मेहरौली बदरपुर रोड भी पानी में डूबा दिखाई दिया. सड़कों में करीब 2 से 3 फुट पानी भर जाने से ट्रैफिक जाम हो और लोगों के वाहन बंद हो गये और नौकरी के लिये जा रहे लोगों को काफी परेशानी हुई. महरौली बदरपुर रोड पर कुछ ही दूरी पर साकेत मेट्रो स्टेशन में भी जलभराव देखने को मिला. ऐसा ही हाल जहांगीरपुरी संजय एनक्लेव के पास जीटीके डिपो और मथुरा रोड पर रहा. जहां लंबे जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ा.

बाहरी दिल्ली के बख्तावरपुर का वो इलाका, जो ऊंचाई पर बसा हुआ है और यहां पर कभी भी बरसात में जलभराव की समस्या देखने को नहीं मिलती, लेकिन दिल्ली में लगातार पिछले 10 से 12 घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद बख्तावरपुर गांव भी जलभराव की समस्या से अछूता नहीं रहा. बख्तावरपुर के सुभाष चौक से बख्तावरपुर फिरनी रोड़ पर काफी ज्यादा वाटर लॉगिंग हो गई. गाड़ियों के आधे से ज्यादा टायर पानी में डूब रहे.

वहीं, गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की एक सोसायटी से भी एक भयंकर वीडियो सामने आया है, जहां सोसायटी की बाउंड्री वॉल टूट जाने से पानी तेजी से सोसायटी में घुस गया, जिससे लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे पानी खेतों से होता हुआ सोसायटी में घुस गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!