अफगा‎निस्तान में बुर्का न पहनने पर महिला की हत्या

काबुल ।  अफगानिस्तान में तालिबानी नेता आश्वासन देते रहे कि महिलाओं और उनके अधिकारों का सम्मान किया जाएगा, ले‎किन दो दिन के अंदर ही उसकी सच्चाई सामने आती दिख रही है। ताजा मामले में दावा किया गया है कि एक महिला को इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि उसने बुर्का नहीं पहना था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सार्वजनिक स्थान पर बिना सिर ढके घूमने के लिए एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टखर प्रांत में मंगलवार को एक महिला को बुर्का नहीं पहनने के लिए मार दिया गया। इसमें कहा गया कि महिला का शव खून में लथपथ जमीन पर था और उसके परिजन पास में बैठकर रो रहे थे। इससे पहले देश के तीसरे सबसे बड़े शहर, हेरात में लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी उम्मीद से उलट स्कूल लौटने लगीं लेकिन तालिबान लड़ाकों ने स्कूल के दरवाजे पर ही उन्हें हिजाब और सिर ढंकने का रुमाल देना शुरू कर दिया था। 
राजधानी काबुल में, एक महिला समाचार एंकर ने टीवी स्टूडियो में तालिबान के एक अधिकारी का साक्षात्कार लिया जो ऐसा दृश्य था जिसकी एक वक्त में कभी कल्पना करना भी मुश्किल था। वर्ष 1996 से 2001 के बीच लड़कियों के स्‍कूल बंद कर दिए गए थे और उन्‍हें यात्रा करने तथा काम करने पर रोक लगा दी गई थी। यही नहीं महिलाओं को सार्वजनिक स्‍थानों पर सिर से लेकर पांव तक ढंकने वाला बुर्का पहनने के लिए बाध्‍य किया जाता था। तालिबान के प्रवक्‍ता सुहैल शाहीन ने कहा कि हिजाब के लिए बुर्का एकमात्र विकल्‍प नहीं है। उन्‍होंने कहा कि कई तरह के हिजाब हैं और ये बुर्का तक सीमित नहीं है। बहरहाल  अफगानिस्तान में तालिबान राज के अंदर महिलाओं की कैसी हालत होगी इसकी चिंता सबसे बड़ी रही है। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!