दिल्ली-NCR में सुबह से तेज बारिश, कई जगह जलभराव, मिंटो ब्रिज पर आवाजाही बंद

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश सुबह में आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है. राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया है. आजाद नगर अंडरपास में सड़कों पर डेढ़ फुट तक पानी जमा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह रास्ता आम लोगों के लिए बंद करा दिया है. कुछ ऐसी ही हालत आईटीओ के पास भी है. मिंटो ब्रिज के पास भी पुलिस ने ट्रैफिक की आवाजाही पर रोक लगा दी है.  इसके अलावा मूलचंद अंडरपास के पास भी सड़कों पर जलजमाव की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है.
जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण हुए जलभराव से सड़कों पर घुटनेभर से ज्यादा पानी भर गया है. ऐसे में गाड़ियां रेंग- रेंग कर चल रही हैं. इससे कई जगह सड़कों पर जाम भी लग गया है. दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 1.5 फीट जलभराव के कारण आजाद मार्केट अंडरपास को बंद कर दिया गया है. ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके. इसके अलावा प्रगति मैदान, लाजपत नगर, विनोद नगर, जंगपुरा आदि इलाकों में भी लोग जलजमाव का सामना कर रहे हैं.


दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के बाद सड़कों पर जमा हुआ पानी.
दिल्ली में देर रात से ही हो रही बारिश की वजह से भले ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन राजधानी और एनसीआर में रहने वालों को इससे काफी राहत मिली है. बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई है. लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली में कल सुबह भी बारिश हुई थी. तब मौसम सुहाना हो गया था. साथ ही साथ ही ठंडी हवाएं चल रही थीं. दिल्ली के इंडिया गेट और फ़िरोज़ शाह रोड सहित कई इलाकों में बारिश हुई थी. वहीं, बारिश के दौरान सड़कों पर बच्चे मस्ती करते भी नजर आए थे.


बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था

बता दें कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी. इससे उमसभरी गर्मी बढ़ गई थी. सुबह के 10 बजते ही आसमान में चिलचिलाती हुई धूप खिल जाती थी. ऐसे में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. कुछ ही कदम चलने पर लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे थे. ऐसे में हल्की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पारा कुछ डिग्री चढ़ गया और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 18 अगस्‍त से बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!