बहन ने राखी बांधकर यमराज से अमरता का वरदान प्राप्त किया!

भाई-बहन का प्यार दुनिया का सबसे प्यारा और पवित्र रिश्ता माना जाता है . यह दोनों लड़ते भी है, झगड़ते भी हैं और सच तो यह भी है कि यह दोनों एक दूसरे के बिना भी नहीं रह सकते. बहन की विदाई में चुपके-चुपके भाई रोता है और जब कभी बहन को अपने सच्चे साथी की ज़रूरत होती है तो भाई साथ में खड़ा होता है। यह बहुत ही खूबसूरत रिश्ता होता है. एक सच्ची डोरी से दो दिल बंधे होते हैं, जिसे हम भाई-बहन कहते हैं.

रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के लिए बहुत खास माना जाता है . इसे आपसी प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। हमारे हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाए जाने की परंपरा चली आ रही है।
रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने बड़े व छोटे भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधती हैं। इस साल यानी कि 2021 में भाई-बहन का आपसी प्रेम का यह खास पर्व रक्षाबंधन 22 अगस्त, 2021 के दिन धनिष्ठा नक्षत्र में मनाया जाएगा ।

यह वह दिन होता है, जिसका इंतजार हर बहन बेसब्री से करती है। इस शुभ दिन बहनें सज संवरकर अपने-अपने भाई के माथे पर चंदन लगाती हैं और आरती उतारते हुए उन्हें मिठाई खिलाती हैं ।

रक्षाबंधन 2021 – शुभ मुहूर्त

देखा जाए तो पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त यानी कि शनिवार की शाम से ही शुरू हो जाएगी । रक्षाबंधन के दिन अशुभ कही जाने वाली शनिदेव की बहन भद्रा दिनभर नहीं रहेगी, इसलिए शाम 04 बजकर 30 मिनट पर राहुकाल के आरम्भ होने से पहले पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मना लिया जाएगा, जिसमें दोपहर 12 बजे से 01 बजे का मुहूर्त श्रेष्ठ माना जाएगा । वहीं, कहा यह भी जाता है कि शुभ मुहूर्त अथवा भद्रारहित काल में भाई की कलाई में राखी बांधने से भाई का हर कार्य अवश्य सिद्ध होता है और साथ ही विजय की प्राप्ति भी।

बता दें कि इस दिन चंद्रमा मंगल के नक्षत्र और कुंभ राशि में गोचर करेंगे और तो और इस बार भद्राकाल का भय भी नहीं रहेगा . यह पर्व सभी भाई-बहनों के लिए परम कल्याणकारी भी माना जाता है।

यह हम सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है । यही कारण है कि रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त का ख्याल रखते हुए भाई की कलाई में राखी बांधने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता तो यह भी है कि इस दिन मृत्यु के देवता यमराज को उनकी बहन यमुना ने उनकी कलाई में राखी बांधी थी और इसके बदले में यमराज से अमरता का वरदान प्राप्त किया था।

2021 का रक्षाबंधन क्यों है खास

दरअसल, रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा भद्रा और ग्रहण से मुक्त होने पर ही मनाया जाता है । हमारे शास्त्रों में भद्रा रहित काल में ही राखी बांधने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भद्रा रहित काल में राखी बांधने से सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। और इस बार 2021 का रक्षा बंधन बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इसपर भद्रा की नजर नहीं लगेगी और यही कारण है कि इस बार का रक्षाबंधन का संयोग शुभ और सौभाग्यशाली रहेगा ।


 

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!