चार्टर्ड प्लेन से दतिया पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या भी दिखी साथ, शूटिंग के लिए ओरछा हुई रवाना

दतिया/निवाड़ी। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ प्राइवेट जेट से दतिया पहुंची. ऐश्वर्या के दतिया आने की जानकारी लगते ही उनके फैन्स का हुजूम एयरस्ट्रीप पर उमड़ पड़ा. लेकिन मौके पर तैनात पुलिस प्रशासन ने भीड़ को अंदर जाने से रोक दिया.

दतिया से ओरछा के लिए रवाना हुई ऐश्वर्या राय

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन विशेष विमान से शाम 4 बजे दतिया पहुंची थी और यहां से सड़क मार्ग से ओरछा के लिए रवाना हो गई. ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी मौजूद थी. पहले ऐश्वर्या राय मां पीतांबरा के दर्शन करने भी जाने वाले थी लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया.

शूटिंग के लिए लगाया गया है शानदार सेट
शूटिंग के लिए लगाया गया है शानदार सेट

ओरछा में हो रही है मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग

निवाड़ी के ओरछा में ऐतिहासिक धरोहरों ने एक बार फिर देश के बड़े फिल्म मेकर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया है. ओरछा में मशहूर फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग जारी है. 500 करोड़ में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से ओरछा में जारी है.

ओरछा में जारी है शूटिंग
ओरछा में जारी है शूटिंग

अपने शूटिंग शेड्यूल के हिसाब से ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को विशेष विमान से दतिया पहुंची, और यहां से ओरछा के लिए रवाना हो गई.

किले पर की जा रही है शूटिंग
किले पर की जा रही है शूटिंग

ओरछा में जारी है पोन्नियिन सेलवन फिल्म की शूटिंग

ओरछा में फिल्म के सेट लगाए गए हैं. मणिरत्नम कीफिल्म पोन्नियिन सेलवन में साउथ सुपर स्टार विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा और प्रकाश राज हैं. आपको बता दें कि इससे पहले भी मणिरत्नम ओरछा में फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं. मणिरत्नम ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर रावण की भी शूटिंग ओरछा में की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ‘ब्राह्मण सुपरवाइजर से लगवाई झाड़ू’, CMHO का ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, VIDEO VIRAL

    दतिया. सीएचएमओ डॉ. हेमंत मंडेलिया ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ब्राह्मण सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई है. वहीं अब विवादास्पद बयान का…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!