टी-20 विश्व कप के लिए गौतम गंभीर ने इस गेंदबाज को माना एक्स फैक्टर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आगामी टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर काफी आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया प्रबल दावेदार होगी जबकि अफगानिस्तान की टीम चौका सकती है। गंभीर ने इसी के साथ भारतीय तेज गेंदबाजों पर भी बात की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया के लिए विश्व कप में एक्स फैक्टर माना। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के आगे बढऩे में बुमराह का अहम रोल हो सकता है।

ओमान और यूएई में होने वाले टी-20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। भारतीय टीम के साथ ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और 2 टीमें क्वालीफायर खेलकर जगह बनाएंगी। भारत अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। हालांकि इस अहम टूर्नामेंट के पहले ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी यूएई में खेलते हुए नजर आएंगे, जिससे खिलाडिय़ों को तैयारियां करने का अच्छा मौका मिलेगा।

गंभीर ने एक शो के दौरान कहा कि भारत के पास फायरपावर है। उनके तेज गेंदबाज अच्छे हैं। खास तौर पर जसप्रीत बुमराह जोकि आपके पास हमेशा एक्स-फैक्टर रहेगा। वह टी-20 विश्व कप के सबसे बड़े फैक्टर होंगे। क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्व भारतीय खिलाड़ी गंभीर का मानना है कि फोकस रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगा, जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट में भारत के भाग्य की अहम कड़ी होंगे।

गंभीर ने हा कि बुमराह वह व्यक्ति हैं जिन्हें देखना होगा क्योंकि उनका फॉर्म और अगर वह अच्छा करते हैं, तो भारत जीत के लिए पसंदीदा होगा। बुमराह टी-20 क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके 59 विकेट है जबकि युजवेंद्र चहल के सर्वाधिक 63 विकेट हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!