तालिबान का विरोध शुरू, हिंसक झड़पों में कई की मौत की सूचना

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बंदूक के दम पर इस आतंकी संगठन ने भले ही मुल्क पर कब्जा कर लिया हो, लेकिन लोगों के दिलों पर राज करना उसके बस की बात नहीं। सच्चाई यह है कि अफगानिस्तान की आम अवाम तालिबान से नफरत करती है। यही नफरत उस समय देखने को मिली जब देश के स्वतंत्रता दिवस के मौक भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।इनके हाथों में अफगानिस्तान का झंडा था। पूरे अफगानिस्तान में ऐसे प्रदर्शन हुए। लोगों ने रैलियां निकालीं, जिनमें युवाओं के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। कई स्थानों पर तालिबान का झंडा हटाकर अफगानिस्तान का झंडा फहराया गया। वहीं कुछ स्थानों पर तालिबानी लड़ाकों ने इसका विरोध किया। गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।

अफगान मीडिया के मुताबिक, पूर्वी प्रांतों नंगरहार, कुनार और खोस्त के लोगों ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से अफगान राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली निकाली। इसी तरह के प्रदर्शन के दौरान नंगरहार प्रांत में तालिबान द्वारा कम से कम दो लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई और 12 अन्य घायल हो गए। इसी तरह असदाबाद में भी कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग तालिबान की गोलीबारी में मारे गए या भगदड़ के कारण। पूर्वी अफगानिस्तान में जलालाबाद और पख्तिया प्रांत के एक अन्य जिले में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!