पुणे में बना प्रधानमंत्री का मंदिर, विवाद होने पर रातों रात हटाई मोदी की प्रतिमा

महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता ने नरेंद्र मोदी का एक मंदिर कुछ दिन पहले बनाया था लेकिन अब मंदिर से प्रधानमंत्री की आवक्ष प्रतिमा को हटा दिया गया है। मंदिर बनाने वाले मयूर मुंडे से यह जानने की कोशिश की गई कि किस कारण से उन्होंने मूर्ति को हटाया है, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं ने औंध इलाके में प्रदर्शन किया। राकांपा की नगर इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि शहर में आशावाद व्याप्त हो गई है कि (मोदी के लिए मंदिर निर्माण के बाद) अब ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, महंगाई घटेगी और लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये आएंगे। हम यहां आए हैं और देखा कि मंदिर से ‘भगवान’ गायब हैं।”

जगताप ने कहा कि ऐसे मंदिर का निर्माण “बौद्धिक दिवालियेपन” का प्रतीक है। 37 वर्षीय मुंडे ने पहले कहा था कि मंदिर प्रधानमंत्री को उनकी श्रद्धांजलि है जिन्होंने “अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया है। मुंडे ने कहा था, “प्रधानमंत्री बनने के बाद, मोदी ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक जैसे मुद्दों को सफलतापूर्वक निपटाया है।”
मुंडे ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री की आवक्ष प्रतिमा और निर्माण में प्रयुक्त लाल संगमरमर जयपुर से लाया गया था और कुल खर्च लगभग 1.6 लाख रुपये आया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!