अफगानिस्तान में जनविद्रोहः जलालाबाद में लोगों ने तालिबान का झंडा उतारा, आंतकियों ने भीड़ पर चलाईं गोलियां

अफगानिस्तान के जलालाबाद में स्थानीय निवासियों ने तालिबान के शासन को ठुकराते हुए उसके झंडे को उतार दिया और उसकी जगह लाल, काले और हरे झंडे लगा दिए। लोगों की इस हरकत से भड़के तालिबान ने अफगान लोगों पर गोलियां चलाईं । घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो में तालिबान आतंकवादियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग करते देखा जा सकता है। बता दें कि काबुल में करीब 20 साल बाद तालिबान की वापसी हो चुकी है। आतंकी समूह देश में अब अपने हिसाब से नए परिवर्तन लागू कर रहा है। भले ही हजारों अफगान डरे हुए हैं और देश छोड़कर भागना चाहते हैं लेकिन कुछ नागरिक तालिबान के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं है।

सत्ता पर कब्जा करने के बाद तालिबान अफगानिस्तान के झंडे की जगह अपना झंडा फहरा रहा है और अफगान लगातार इस बदलाव का विरोध कर रहे हैं। तालिबान को खुले विद्रोह का डर है इसलिए वह लोगों को खौफ से काबू करने की कोशिश में लगा हुआ है। तालिबान ने जगह-जगह अपने झंडे लगा दिए हैं। बुधवार को जलालाबाद के निवासियों ने एक मीनार पर लगे तालिबानी झंडे को नीचे उतारा और उसकी जगह अफगानिस्तान का झंडा फहराया।

कार्यालयों पर तालिबान के झंडे की जगह अफगानिस्तान का झंडा फहराने की मांग को लेकर स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने हाथों में अफगान झंडा लेकर मार्च किया और तालिबानी परिवर्तन का विरोध किया । स्थानीय समाचार एजेंसी पझवोक अफगान न्यूज के मुताबिक तालिबान ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। तालिबान लड़ाकों ने विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे कुछ पत्रकारों की भी पिटाई की।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सैकड़ों लोगों को अफगानिस्तान का झंडा लेकर मार्च निकालते देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है जिसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। किसी के हताहत होने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। बता दें कि अमेरिका समर्थित अफगान सरकार के गिरने के बाद तालिबान के आतंकवादियों ने रविवार को काबुल पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए। इससे अमेरिका एवं इसके सहयोगियों द्वारा युद्धगस्त देश में सुधार लाने के दो दशकों का प्रयास भी खत्म हो गया। अमेरिका, भारत और यूरोपीय संघ सहित काबुल में स्थित अधिकतर दूतावास अपने कर्मचारियों को बाहर निकाल रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!