पहली बार सेंसेक्स 56,000 के पार, एचडीएफसी बैंक दो फीसदी चढ़ा

मुंबई : एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़कर पहली बार 56,000 के पार चला गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 252.54 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 56,044.81 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 66.75 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 16,681.35 पर था.सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एचडीएफसी बैंक में हुई. इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, बजाज ऑटो और इंफोसिस में गिरावट देखने को मिली.पिछले सत्र में सेंसेक्स 209.69 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 55,792.27 पर, और निफ्टी 51.55 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 16,614.60 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 343.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.अन्य एशिया बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे.इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 69.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!