मलयाली तालिबान ट्वीट पर घिरे शशि थरूर की जमकर हुई आलोचना

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ‘मलयाली तालिबान’ ट्वीट विवादों में घिर गया है. थरूर ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की है. हालांकि थरूर ने इसका बचाव करते हुए एक और ट्वीट किया है. 
केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ऐसा लगता है कि कम से कम दो मलयाली तालिबान हैं, 8 सेकंड के आसपास एक शख्स संसारकिट्टे कह रहा है और लगता है कि जैसे दूसरा शख्स इसका मतलब समझता है!’ पोस्ट को 15 अगस्त को एक यूजर रमीज ने पोस्ट किया था. 
उनके ट्वीट को लेकर तुरंत कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. पत्रकार कोराह अब्राहम ने लिखा, ‘यह बेहद समस्याग्रस्त है. इस तरह के बयान देना खासकर तब जबकि दक्षिणपंथी ईको सिस्टम केरल के खिलाफ जेहादी समूहों में शामिल होने के बारे में हेट कैंपेन चला रहा है और आपको केरल की राजधानी का सांसद होने के नाते इसे बेहतर तरीके से समझना चाहिए.’
इस पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘मुझसे केरल की माताओं ने संपर्क किया था, जिनकी बेटियों को उनके गुमराह पतियों द्वारा ले जाए जाने के बाद वे अफगानिस्तान में फंस गई. मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराजजी के साथ मामले की पैरवी के लिए मीटिग की व्यवस्था की थी, जाहिर है कि मैं सांसद होने के कारण स्थिति से वाकिफ हूं.’मलयाली लेखक एनएस माधवन ने कहा, ‘इस वीडियो को कई बार सुना, उस शख्स ने संसारकिट्टे नहीं कहा. उसने जमजम कहा होगा-अरबी में पवित्र जल या तमिल में संसारम, जिसका अर्थ पत्नी है या वह अपनी भाषा में कुछ कह रहा था. यदि पत्नी शब्द सांसद को उकसाता है तो उसमें मलयाली को क्यों घसीट लाए?’
 
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!