सपा को मुस्लिम वोट तो चाहिए, लेकिन ‘अब्बाजान’ से परहेज : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव के पिता को अब्बाजान कहकर बुलाया तो समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विधान परिषद में हंगामा कर दिया। भाजपा और सपा सदस्यों के बीच खूब नोकझोंक हुई। सीएम योगी ने विपक्ष के हंगामे पर कहा कि अब्बाजान कब से असंसदीय शब्द हो गया। योगी ने कहा कि सपा को मुस्लिम वोट तो चाहिए, लेकिन अब्बाजान शब्द से परहेज है। वोट बैंक की राजनीति बंद होनी चाहिए। इससे पहले भी एक टीवी चैनल पर सीएम योगी ने जब मुलायम सिंह यादव का नाम लिए बिना अब्बाजान कहा था, तब अखिलेश यादव ने विरोध जताया था।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उच्च सदन में कोरोना महामारी की रोकथाम में सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाने वाले विपक्ष का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के मसले पर अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि वे कौन चेहरे थे, जो कह रहे थे कि वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। पहले इन्होंने मोदी व भाजपा की वैक्सीन बताकर भ्रम फैलाया। इनके कारण जिन्होंने बगैर वैक्सीन के जान गंवाई, यह उनके अपराधी हैं। योगी ने कहा- पहले अब्बाजान ने वैक्सीन लगवाई, तब बोले हम भी वैक्सीन लगवाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कथन पर सपा सदस्यों ने हंगामा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा ठीक नहीं है। इसके बाद सपा सदस्य वेल में आ गए। 10 मिनट तक सदन अव्यवस्थित रहा। नेता विरोधी दल अहमद हसन सहित अन्य ने भी सीएम की भाषा शैली पर विरोध प्रकट किया तो योगी ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे संसदीय भाषा का ज्ञान दे रहे हैं, जबकि इनकी पार्टी के सांसद तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वैक्सीन को लेकर विपक्ष पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को वैक्सीन लग रही है। कोरोना से जान गंवाने वालों के स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मौत के आंकड़ों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश कोरोना की जांच व वैक्सीन लगाने के मामले में नंबर वन है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!