काबुल एयरपोर्ट पर गोलीबारी के बाद अफरातफरी, अमेरिका ने अपने हाथ में ली सुरक्षा

काबुल । अफगानिस्तान के अधिकांश प्रांतों पर नियंत्रण के बाद तालिबान ने राजधानी काबुल को भी अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद यहां हालात और बुरे हो गए हैं। अफगानिस्तान से निकलने का सिर्फ एक रास्ता काबुल एयरपोर्ट ही बचा है, लेकिन आज वहां गोलीबारी के बाद हालात और खराब गई। फायरिंग के बाद काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ में कई लोगों को घायल होने की भी खबर है। फिलहाल अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट को अपने कब्जे में ले लिया है और 6000 सैनिक उतारने की तैयारी में है। वहीं, आज भारत की अध्यक्षता में यूएनएससी की बैठक होने वाली है। फायरिंग के बाद काबुल एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे हैं। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। काबुल एयरपोर्ट से जो वीडियो निकलकर सोशल मीडिया पर आ रहे हैं, उनमें हालात काफी भयावह दिख रहे हैं।
अमेरिका अपने लोगों को अफगानिस्तान से निकालने में लगा हुआ है। काबुल एयरपोर्ट पर हालात को बिगड़ते देख अमेरिका ने एयरपोर्ट को अपने कब्जे में ले लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया जा रहा है कि काबुल में हामिद करजई हवाई अड्डे को सुरक्षित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। अमेरिका पूरी तरह से एयर ट्रैफिक कंटोल को संभालेगा। सिक्यॉरिटी का विस्तार करते हुए 6000 सैनिक उतारे जा रहे हैं। रेस्क्यू मिशन जारी है। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को लेकर आज सुबह 10 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक बैठक होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता भारत करेगा। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने भी अफगानिस्तान के हालात को लेकर चिंता जताई थी। तालिबान ने बगराम एयरबेस पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। बताया जा रहा है कि इस एयरबेस की सुरक्षा में तैनात अफगान सेना ने तालिबान आतंकियों के सामने सरेंडर कर दिया है। इस एयरबेस पर बड़ी संख्या में कैदी भी रखे गए हैं। कभी यह एयरबेस अफगानिस्तान में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना हुआ करता था। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!