संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आज, अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर होगी चर्चा

अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सोमवार सुबह वहां की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा। अफगानिस्तान में गनी की सरकार गिर गई है और तालिबान ने राष्ट्रपति महल पर कब्जा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अध्यक्षता में अफगानिस्तान को लेकर यह दूसरी बैठक होगी। एस्टोनिया और नॉर्वे ने इस तत्काल सत्र का अनुरोध किया है। यह बैठक सोमवार को सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) निर्धारित है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस परिषद को संबोधित करेंगे।

इसके पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबानियों के कब्जे के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वहां की स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांतिपूर्ण समाधान में योगदान देने और सभी अफगानों के मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने और तालिबान के राजधानी में प्रवेश के साथ अफगानिस्तान की सरकार गिर गई है।

वहीं, देर रात अशरफ गनी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा कि उन्होंने तालिबान को काबुल में लोगों को ‘नरसंहार’ करने से रोकने के लिए दिन में पहले इस्तीफा देने का फैसला किया। इसके बाद से तालिबान ने राष्ट्रपति भवन सहित शहर के अधिकांश जिलों पर कब्जा कर लिया।

रिपोर्टों से पता चलता है कि तालिबान का यह आंदोलन जल्द ही अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की पुन: स्थापना की घोषणा करेगा।

एक समन्वय परिषद का हुआ गठन

इस बीच, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अब्दुल्ला अब्दुल्ला और मुजाहिदीन के पूर्व नेता गुलबुद्दीन हिकमतयार के साथ मिलकर अराजकता को रोकने और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण से संबंधित मामलों का प्रबंधन करने के लिए एक समन्वय परिषद का गठन किया है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने रविवार को कहा कि तालिबान आतंकवादियों को राजधानी काबुल में प्रवेश करने के लिए कहा गया है। तालिबानी प्रवक्ता ने ने टोलो न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि शहर में सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!