सावन का आखिरी सोमवार: शिव की अराधना से होगी धनवर्षा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी फलदायी, जानिए पूजा की विधि

भोपाल। कल सावन का चौथा और आखिरी सोमवार है. हिंदू शास्त्रों के अनुसार सावन का आखिरी सोमवार भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए बेहद शुभ माना गया है. इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना काफी फलदायक माना जाता है. ऐसे तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप आप हर दिन कर सकते हैं लेकिन सावन के आखिरी सोमवार को इस मंत्र का जाप करना जातक के लिए शुभकारी माना गया है. ऐसी भी मान्यता है कि सावन के आखिरी सोमवार में भोलेनाथ की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है.

महामृत्युंजय मंत्र को जानिए

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ.

क्या है महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ

इस समूचे संसार के पालनहार, तीन नेत्र वाले भगवान भोलेनाथ की हम पूजा करते हैं. इस पूरी दुनिया में सुरभि फैलाने वाले भगवान शंकर हमें मृत्‍यु के बंधनों से मुक्ति प्रदान करें. जिससे कि हमे मोक्ष की प्राप्ति हो सके.

महामृत्युंजय मंत्र का जाप कितनी बार करें

ज्योतिष और पंडितों के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र का जाप न्यूनतम सवा लाख बार करना ही चाहिए. अगर कोई जातक ऐसा नहीं कर पाता है तो वह कम से कम इस मंत्र का जाप 108 बार जरूर करे. यदि महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख बार जाप कर लिया जाय तो अकाल मृत्यु अर्थात समय से पहले होने वाली मौत का खतरा टल जाता है. धार्मिक मान्यता है कि कुंडली में अगर कम आयु, गंभीर बीमारी या दुर्घटना का योग बना है तो इससे ये सारे दोष टल जाते हैं.

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अच्छी स्वास्थ्य और सकारात्मक उर्जा मिलती है. महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख बार जाप कर लिया जाय तो अकाल मृत्यु अर्थात समय से पहले होने वाली मौत का खतरा टल जाता है. धार्मिक मान्यता है कि कुंडली में अगर कम आयु, गंभीर बीमारी या दुर्घटना का योग बना है तो इससे ये सारे दोष टल जाते हैं

सावन के आखिरी सोमवार में पूजा का शुभ समय

  • राहुकाल: प्रात: 07 बजकर 32 मिनट से प्रात: 09 बजकर 09 मिनट तक रहेगा.
  • अभिजीत मुहूर्त: प्रात: 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है.
  • अभिजीत मुहूर्त पर भोले बाबा की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है.

भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कैसे करें

  • सोमवार को सुबह जल्दी उठें और साफ कपड़े धारण करें
  • पूजा स्थान की साफ सफाई करें
  • भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर या मूर्ति को गंगाजल से साफ करें
  • जल रखने वाले पात्र में गंगा जल भर लें
  • फिर जल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें
  • भगवान भोलेनाथ को फूल, अक्षत, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ाएं
  • फिर ओम नम: शिवाय मंत्र का पाठ करते हुए भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं
  • यह सब करने के बाद भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती

पूजा करते समय बरतें ये सावधानियां

  • पूजा में केतकी के फुल का स्तेमाल ना करें- शिवजी की पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं.
  • भगवान शिव को तुलसी ना चढ़ाएं- तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है.
  • नारियल का पानी ना चढ़ाएं- शिवलिंग की पूजा करते समय कभी भी शिवलिंग पर नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए.
  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!