देश में 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले, 493 लोगों की गई जान

नई दिल्ली ।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 36,083 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 21 लाख 92 हजार हो गई है। इस दौरान हुई 493 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 31 हजार 225 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक 39 दिनों से रोजाना कोरोना के 50,000 से कम नए मामले सामने आ रहा हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामले घटकर 3 लाख 85 हजार 336 हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना रिकवरी दर 97.46 प्रतिशत दर्ज की गई है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोरोना वायरस संक्रमण में 2,337 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 1.88 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले 20 दिनों से यह 3 फीसदी से भी कम पर बनी हुई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि शनिवार 14 अगस्त को 19 लाख 23 हजार 863 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिन्हें मिलाकर देश में अबतक कुल 49 करोड़ 36 लाख से अधिक कोरोना जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 13 लाख 76 हजार हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2 प्रतिशत दर्ज की गई है।

देश में अब तक कुल 4,31,225 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 1.34 लाख से अधिक, कर्नाटक में 36,958 , तमिलनाडु में 34,496, दिल्ली में 25,069, उत्तर प्रदेश में 22,783, केरल में 18,499 और पश्चिम बंगाल में 18,291 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 73 लाख 50 हजार 553 टीके की खुराक दी गई। रविवार सुबह तक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल मिलाकर 54.38 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!