डेनेर्बी भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बने

नई दिल्ली । भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने थॉमस डेनेर्बी को भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाया है। स्वीडन के 62 वर्षीय डेनर्बी इससे पहले भारतीय अंडर-17 महिला विश्व कप टीम के प्रभारी थे। उन्हें एएफसी एशियाई कप की तैयारी में मदद करने के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया गया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में अगले साल (2022) 20 जनवरी से छह फरवरी तक होगा। डेनर्बी भी कोच बनाये जाने से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भारतीय कोच के लिए अपने को उपयुक्त मानने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का आभारी हूं। भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार ग्रहण करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’’ गौरतलब है कि पिछले 30 वर्षों में कोच के तौर पर कई राष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके डेनेर्बी ने कहा, ‘‘ एएफसी महिला एशियाई कप के लिए टीम को तैयार करना एक बड़ी चुनौती है।’’ वह स्वीडन और नाइजीरियाई महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रहे हैं। उनके कार्यका में इन टीमों का प्रदर्शन बेहतर हुआ था। 
एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, ‘‘ अपने लंबे अनुभव के साथ थॉमस महिला टीम के लिए बेहतर कोच साबित होंगे। वह भारत से परिचित हैं और हम तकनीकी और प्रतिस्पर्धी रूप से अपनी टीम को बेहतर बनाने के लिए उत्साहित हैं।’’ वह फरवरी 2022 में एएफसी एशियाई कप समाप्त होने के बाद एक बार फिर से भारतीय अंडर-17 विश्व कप टीम की कमान संभाल लेंगे। तब तक अंडर-17 महिला टीम के कोच की जिम्मेदारी सहायक कोच एलेक्स एम्ब्रोस के पास रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!