पाकिस्तान के आजादी वाले दिन PM Modi का बड़ा ऐलान, 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

भारत में जहां आजादी की 75वीं वर्षगांठ बनाने की तैयारी हो रही है, वहीं 14 अगस्त, शनिवार को पाकिस्तान अपनी आजादी का दिन मना रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर बंटवारे के दर्द को याद दिलाया है। पीएम मोदी ने यह बड़ा ऐलान भी किया कि हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। #PartitionHorrorsRemembranceDay का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।’

पीएम मोदी को इंटरनेट मीडिया पर मिला समर्थन

PartitionHorrorsRemembranceDay की इस पहल पर पीएम मोदी को इंटनरेट मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में यूजर्स पीएम की हां में हां मिलाते हुए लिख रहे हैं, ‘एकदम सही मोदी जी, देश का बंटवारा हुआ हो, लाखों लोग मारे गए हों, इस दिन सिर्फ आजादी कैसे मनें जहां लोगो का खून बहा हो। एक यूजर ने लिखा, देश इस बंटावरे को नहीं भुला सकता। हमें इस दंश को याद रखना होगा। जय हिन्द।

जिन्ना की जिद्द से पाकिस्तान अलग मुल्क तो बन गया, लेकिन वो आज भी भारत के लिए मुश्किले पैदा कर रहा है। आज आतंकवाद और पाकिस्तान, एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। भारत हमेशा से सहनशील रवैया अपनाता रहा है, लेकिन वक्त के साथ रुख बदला और अब भारतीय सेना पड़ोसी मुल्क को सबक भी सीखा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!