तालिबान ने की भारत की तारीफ, कहा- भारतीयों को नहीं बनाएंगे निशाना

अफगानिस्तान में तालिबान का खतरा बढ़ता जा रहा है। आतंकी संगठन ने एक-एक कर कई प्रांतों पर कब्जा कर लिया है और अब वह राष्ट्रीय राजधानी काबुल से महज 80 किमी दूर है। इस बीच, तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहिन ने एएनआई से बात की है। सुहैल ने कहा है कि अलग-अलग देशों के दूतावासों को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि तालिबान इन्हें निशाना नहीं बनाएंगे। संगठन पहले भी यह बात कई बार कर चुका है। प्रवक्ता के मुताबिक, वह भारतीय नागरिकों को निशाना नहीं पहुंचाएगाष वहीं भारत द्वारा किए गए विकास कार्यों पर तालिबान ने कहा है कि हम उन सभी कामों सराहना करते हैं जो अफगानिस्तान के लोगों के लिए किए गए हैं जैसे बांध, राष्ट्रीय और बुनियादी ढांचा से जुड़ीं परियोजनाएं और वो सब कुछ जो अफगानिस्तान के विकास, पुनर्निर्माण और लोगों की आर्थिक समृद्धि के लिए किया गया है। बता दें, भारत ने अफगानिस्तान में ऐसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। भारत द्वारा बनाए जा रहे ऐसे ही एक बांध पर दो भारतीय नागरिक फंस गए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया।

दूतावासों खतरा नहीं: मोहम्मद सुहैल शाहिन ने कहा, हमारी तरफ से दूतावासों और राजनयिकों को कोई खतरा नहीं है। हम किसी दूतावास या राजनयिक को निशाना नहीं बनाएंगे। हमने अपने बयानों में कई बार ऐसा कहा है। यह हमारी प्रतिबद्धता है। वहीं पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से संबंध रखने के आरोप पर प्रवक्ता ने कहा कि यह सरासर गलत और राजनीति से प्रेरित आरोप है।

महिलाओं को अधिकार दे सकता है तालिबान: जैसे-जैसे तालिबान फैल रहा है, ऐसे संकेत हैं कि आतंकवादी समूह महिलाओं को काम करने की इजाजत देने के अपने वादे पर कामय रहेगा। तालिबा ने 1996 से 2001 के बीच अफगानिस्तान पर शासन किया था और सख्त इस्लामी कानून लागू किए थे और महिलाओं को काम करने से रोक दिया था। बहलहाल, हाल के दिनों में संगठन ने बार-बार कहा है कि काबुल में सत्ता में लौटने पर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। यानी महिलाओं को पढ़ने और कामकाज की अनुमति दी जा सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!