राजौरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर ग्रेनेड हमला, बच्चे की मौत व छह घायल

राजौरी ।

स्वतंत्रता दिवस से ठीक दो दिन पहले वीरवार रात आतंकियों ने राजौरी शहर के खांडली पुल क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह के घर पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में जसबीर सिंह के तीन साल के भतीजे की मौत और माता-पिता सहित परिवार के अन्य छह सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल राजौरी में भर्ती करवाया गया है। इस वारदात के बाद भाग निकले आतंकियों की तलाश में पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। देर रात तक पुलिस व सेना के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है। वहीं, अस्पताल में भी लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे जसबीर सिंह का परिवार घर के आंगन में बैठा हुआ था। इसी दौरान घर की छत पर चढ़कर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, जो जोरदार धमाके के साथ फटा। इस विस्फोट की चपेट में पूरा परिवार आ गया। पहले आसपास के लोगों ने समझा कि घर में सिलेंडर में विस्फोट हुआ है, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति साफ हो गई। आसपास के लोगों ने सात घायलों को राजौरी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान तीन वर्ष के बच्चे ने दम तोड़ दिया।

वहीं विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद सेना व पुलिस के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि वारदात स्थल से ग्रेनेड का लीवर भी बरामद हुआ है। देर रात तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला था। पूरे नगर में सुरक्षा बड़ा दी गई है।

परिवार राजौरी में देशभक्ति की थामे था मशाल :

भाजपा के मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह का पूरा परिवार राष्ट्रभक्त रहा है। जसबीर सहित चार भाई व पिता सेना से रिटायर्ड हैं और पिछले काफी संख्या से सामाज व देशभक्ति की आवाज को बुलंद करते आ रहे हैं। जसबीर ङ्क्षसह सेना के सेवानिवृत्त होने के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ जुड़े रहे और फिर भाजपा में शामिल हो गए। क्षेत्र से जसबीर ने नगर परिषद के वार्ड सदस्य का चुनाव भी लड़ा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!