शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। राजनीति की तरफ रूचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों की आय में बढ़ोतरी अथवा पदोन्नति हो सकती है। पिता के सहयोग से कोई नया काम शुरू करने का विचार बनायेंगे।
उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज धार्मिक कार्यों में धन व्यय करेंगे। आज किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा, जिस से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- रात में दूध का सेवन न करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। व्यापार में लिए गए सभी निर्णय सही रहेंगे और आपको लाभ की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापारिक मुद्दों पर एक साथ मन में बहुत सी योजनाएं उत्पन्न होंगी, जिसका नतीजा यह होगा की किसी भी योजना को आज कार्यान्वित नहीं कर पाएंगे। पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- माता सरस्वती की आराधना करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को कोई नया वाद्य सीखने में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी और सहकर्मी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। संतान के साथ बेहतर समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- साबुत मूंग की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों को उनके परिवार के सदस्य से विवाह की मंजूरी मिल सकती हैं। नौकरी में किसी दूसरे व्यक्ति की गलती के लिए आपको सुनना पड़ सकता है। किसी पर जल्दी भरोसा करने से बचें।
उपाय- मंदिर में आलू दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापारिक मुद्दों पर सोच-समझ कर कदम उठाये, जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों से हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में विरोधियों की गतिविधियां बेचैन कर सकती हैं। अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ साझा न करें।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी के विवाद में न पड़ें अन्यथा खुद के लिए परेशानी खड़ी कर लेंगे। भूमि की खरीद-बेच करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यर्थ की बातों को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच तनाव देखने को मिलेगा।
उपाय- लोहा दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युवा व्यक्तियों को अपने करियर में ध्यान देने की आवश्यकता है। पुराने मित्रों के साथ मुलाक़ात होगी। सोच-समझ कर आज व्यापार में निवेश किया जा सकता है। व्यापार में मेहनत अनुसार लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय- मंगलवार के दिन बूंदी बांटे।









