अजित पवार ने लिखा मोदी को पत्र, कहा महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद में हस्तक्षेप करें प्रधानमंत्री

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पड़ोसी कर्नाटक के साथ काफी समय से लंबित राज्य के सीमा विवाद को हल करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की है। नौ अगस्त को लिखे पत्र में पवार ने मोदी से अनुरोध किया कि वह कर्नाटक सरकार द्वारा कथित तौर पर मराठी भाषी लोगों पर किए जा रहे ”अत्याचारों” को रोकने और विवादित इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करने के लिए कदम उठाएं। महाराष्ट्र बेलगाम, करवार और निप्पानी समेत कुछ निश्चित इलाकों पर दावा जताता है जोकि कर्नाटक का हिस्सा हैं। उसका दावा है कि इन इलाकों की अधिकतर आबादी मराठी भाषी है। दोनों राज्यों के बीच बेलगाम और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर विवाद कई वर्षों से उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य का गठन हुए 60 साल से भी अधिक का समय गुजर चुका है लेकिन कर्नाटक के बेलगाम, करवार, बीदर और निप्पानी समेत अन्य मराठी भाषी इलाकों को अब तक महाराष्ट्र में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ” महाराष्ट्र के लोगों और महाराष्ट्र की सीमा से लगे कर्नाटक के मराठी भाषी इलाकों में रहने वाले लोगों को इस बात का अफसोस है कि इस मुद्दे का अभी तक समाधान नहीं हुआ है।” प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पवार ने कहा, ” कानूनी माध्यम से लड़ाई जारी रहेगी। हम चाहते हैं कि आप महाराष्ट्र के लोगों की इच्छाओं का संज्ञान लें और न्याय सुनिश्चित करें।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!