भारत ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन और पाकिस्‍तान के लिए खतरे की घंटी

नई दिल्‍ली ।

भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित की गई एक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। ये परीक्षण ओडिशा स्थित बालासोर में किया गया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने करीब 150 किमी का सफर पूरा किया। इस मिसाइल में इंडीजिनीयस क्रूज इंजन लगा है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भविष्‍य में इस मिसाइल के और भी परीक्षण किए जाएंगे। इस मिसाइल का परीक्षण में खरा उतरना चीन और पाकिस्‍तान दोनों के ही लिए खतरे की घंटी है। इससे पहले भारत ने यहां से ही आकाश मिसाइल (Akash-NG) का भी सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली है।

इससे पहले भारत ने यहां से ही आकाश मिसाइल (Akash-NG) का भी सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली है। इससे दो दिन पहले डीआडीओ ने पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था।

गौरतलब है कि भारत अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। इसके तहत भारत जहां अपनी सेनाओं को अत्‍याधुनिक करने में लगा हुआ है, वहीं अपनी सुरक्षा के लिए नई मिसाइलों के निर्माण में भी आगे बढ़ रहा है। पिछले माह की भारत ने अग्नि मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। यहां पर आपको ये भी बता दें कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान और चीन दोनों ही भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। इसको देखते हुए भारत अपनी सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं।

चीन लगातार भारतीय सीमा के निकट अपनी सेना का जमावड़ा कर रहा है। वो लगातार भारत पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत न सिर्फ सीमा के करीब अपनी वायु सेना के लिए नए ठिकाने बना रहा है, बल्कि दूसरे साजो सामान की पहुंच को आसान बनाने के लिए ढांचागत निर्माण भी कर रहा है। इसको देखते हुए ये बेहद जरूरी है कि भारत अपनी तैयारी को पुख्‍ता रखे। दो दिन पहले भारत ने अपने दूसरे एयरक्राफ्ट करियर को भी पानी में उतारकर उसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है।

बता दें कि भारत पास दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसका नाम ब्रह्मोस है। इस मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। कुछ समय पहले इसकी रेंज को बढ़ाया गया था। ये करीब 4300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ती है। इसका अचूक वार दुश्‍मन को संभलने का मौका नहीं देता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!