आज राज्यसभा में कृषि कानून निरस्त करने के लिए विपक्षी सांसदों ने जबरदस्त हंगामा किया। कानून की प्रतियां लहराते हुए कई सांसद मेज पर चढ़ गए। सद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में आज भी विपक्ष का हंगामा जारी है। 19 जुलाई को शुरू हुए इस सत्र का ज्यादातर समय गतिरोध में ही बीता है। इसकी वजह से दोनों ही सदनों में काम कम हुआ और इसकी वजह से सरकार को करोड़ों का नुकसान भी उठाना पड़ा है। मानूसन सत्र के खत्म होने के अब केवल तीन दिन ही शेष रह गए हैं। संसद में विपक्ष के हंगामे पर लोकसभा स्पीकर ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि सदन में सभी माननीय सदस्यों को संसदीय मर्यादा का हर हाल में पालन करना ही होगा। विपक्ष द्वारा जारी गतिरोध की सबसे बड़ी वजह पेगासस जासूसी कांड रहा है और दूसरी वजह किसानों को मुद्दा रहा है। भाजपा ने 10 अगस्त और 11 अगस्त के लिए अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर उन्हें दोनों सदनों और अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में मौजूद रहने को कहा है।









