छत्‍तीसगढ़ में इस वर्ष एक नवंबर से शुरू हो सकती है धान खरीदी

रायपुर।

छत्‍तीसगढ़ में इस वर्ष एक नवंबर से सरकार धान खरीदी शुरू कर सकती है। मंगलवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। बैठक में धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग की नीति की भी समीक्षा की जाएगी। मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में होगी। बैठक मंत्री भगत के निवास कार्यालय सरगुजा कुटीर में प्रस्तावित है।

इस बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में आगामी वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की प्रारंभिक स्थिति की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी शामिल होंगे।

अफसरों ने बताया कि बैठक में धान बेचने के लिए किसानों के पंजीयन की तारीख भी तय कर दी जाएगी। पिछले साल धान खरीदी को लेकर हुए विवाद को देखते हुए इस वर्ष धान खरीदी एक नवंबर से शुरू करने की योजना है। अफसरों ने बताया कि इस वर्ष धान का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए खरीदी का लक्ष्य भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि केंद्र सरकार ने इस बार राज्य से कितना चावल लेने की सहमति दी है।

बता दें कि पिछले साल एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी। इसे विपक्ष ने मुद्दा बना लिया था, किसान भी नाराज थे। वहीं, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि को लेकर केंद्र सरकार ने आपत्ति करते हुए राज्य से लिए जाने वाले चावल का कोटा कम कर दिया था। इससे प्रदेश में करीब 11 लाख टन से अधिक धान बच गया था, जिसे सरकार को खुले बाजार में बेचना पड़ा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!