कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के घर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा, डिनर पर किया था आमंत्रित

संसद सत्र के दौरान विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सोमवार की शाम कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तमाम विपक्षी नेताओं को अपने आवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। शाम को उनके पर पहुंचनेवालों में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, डीएमके नेता तिरुचि शिवा, आरएलडी नेता नेता जयंत चौधरी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और आनंद शर्मा और दूसरे दलों के कई विपक्षी नेता शामिल थे। दरअसल रविवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का जन्मदिन था और इसी मौके पर उन्होंने विपक्षी पार्टी के नेताओं को अगले दिन यानी सोमवार को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया।
इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस सभी विपक्षी दलों को अपने नेतृत्व में एकजुट करना चाहती है। ये डिनर भी राजनीतिक विचार-विमर्श का एक बहाना है। कांग्रेस खास तौर पर पेगासस जासूसी मामले के उठाना चाहती है। लेकिन बीजेपी सरकार इस पर बहस कराने को तैयार नहीं हो रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि सरकार के मंत्री सांसदों और देशवासियों को सच नहीं बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने पेगासस का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन ना ही वो इसे स्वीकार रहे है और ना ही इससे इन्कार कर रहे हैं।
वैसे, केन्द्र सरकार ने बयान दिया कि पेगासस की कंपनी से उन्होंने किसी तरह की कोई डील नहीं की है। लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं है। कांग्रेस की मांग है कि अगर सरकार और इसकी एजेंसियों ने इसका इस्तेमाल नहीं किया, तो सच सामने आना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट को इसकी जांच करनी चाहिए। साथ ही संसद में सरकार को एक श्वेत जारी करना चाहिए और बताना चाहिए कि सरकार या किसी दूसरी एजेंसी ने देश में पेगासस का इस्तेमाल किया है या नहीं। जाहिर है इस डिनर के बाद संसद की राजनीति और भी ज्यादा गरम हो जाएगी और हो सकता है कि विपक्ष सामूहिक रुप से किसी मांग को रखे, और सरकार पर उसे मानने के लिए दबाव बनाये।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!