स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, अमृतसर के गांव में मिला ‘टिफिन बॉक

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने अमृतसर में एक गांव से टिफिन बम बरामद किया है जिसमें 2 किलोग्राम से ज्यादा आर.डी.एक्स. विस्फोटक था। पुलिस को शक है कि इसे पाकिस्तान से उड़ाए गए ड्रोन के जरिए गिराया गया होगा। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि जिस बैग में टिफिन बम था, उसमें कुछ अन्य विस्फोटक भी मिले हैं।

डी.जी.पी. ने यहां एक प्रैस कांफ्रैंस में कहा, “हमने अमृतसर ग्रामीण जिले में कल (रविवार को) कुछ बरामदगी की है। हमें कुछ हथगोले और कारतूस मिले हैं…सबसे महत्वपूर्ण एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के साथ टिफिन बॉक्स बम मिला है।” उन्होंने कहा, “आईईडी को दो खाने वाले टिफिन बॉक्स में बनाया गया था। गत शाम अमृतसर के लोपोके पुलिस थाना क्षेत्र के धालिके गांव के निकट से यह बरामदगी की गई।” उन्होंने कहा, “हमारा आकलन है कि इस बम को सीमा पार से ड्रोन के जरिये यहां पहुंचाया गया है।” डीजीपी ने कहा कि एक पूर्व सरपंच ने पुलिस को इलाके में ड्रोन की हरकत के बारे में सूचित किया था।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस को एक परित्यक्त बैग मिला, जिसमें सात थैलियां, एक प्लास्टिक का टिफिन, 5 हथगोले, 9 एमएम पिस्तौल के 100 कारतूस थे। उन्होंने कहा कि इसमें दो किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक पदार्थ, एक रिमोट कंट्रोल उपकरण और एक स्विच भी मिला है। उन्होंने कहा कि बम को फोम के माध्यम से पैक किया गया था। पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की मदद ले रही है। डीजीपी ने कहा, “एनएसजी का दल पहुंच चुका है और उन्होंने एक प्रारंभिक रिपोर्ट दी है…उन्होंने कहा कि यह एक उन्नत किस्म का बम है और इसमें करीब 2-3 किलोग्राम आरडीएक्स विस्फोटक है। इसमें स्विच प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है और इसे टाइमर के साथ जोड़कर भी विस्फोट किया जा सकता है। इसमें यू-आकार के दो चुंबकों के साथ एक चुंबकीय परिक्षेत्र भी है और एक छपा हुआ सर्किट बोर्ड है जो रिपोर्ट सिग्नल प्राप्त करने में मदद कर सकता है।” उन्होंने कहा कि बैग से 9 वोल्ट की एक बैटरी और तीन डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। डी.जी.पी. के मुताबिक इस विस्फोटक का इस्तेमाल किसी भी लक्ष्य के खिलाफ किया जा सकता था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!