उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण जल्द, अब स्थाई पता न होने पर भी लिया जा सकेगा एलपीजी कनेक्शन

नई दिल्ली । केंद्र सरकार बहुत जल्द उज्ज्वला योजना का दूसरा फेज लागू करने वाली है। सरकारी तेल कंपनियां उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का अंतिम प्रारूप तैयार कर रही हैं। इस योजना के तहत अब वे लोग भी एलपीजी कनेक्शन लेने के पात्र होंगे, जिनके पास स्थाई पता नहीं है। इस सुविधा को हासिल करने के लिए अब घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इस योजना का लाभ शहरों में रहने वाले गरीब वर्ग के लोगों को विशेष रूप से मिलेगा। इसके साथ ही इस योजना का लाभ देश के अलग-अलग हिस्सों में नौकरी की वजह से जगह बदलने वाले लोगों को भी मिलेगा।  वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस स्कीम के तहत पहले ही एक करोड़ गैस कनेक्शन देने का ऐलान कर चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। सरकार ने धुएं से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए इसे महिलाओं के लिए फ्री गैस सिलेंडर कनेक्शन देने की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन के लिए घर बैठे आवेदन दिया जा सकता है। आवेदनकर्ता महिला की उम्र 18 साल से अधिक होना चाहिए। साथ ही उनके पास बैंक खाता और बीपीएल कार्ड होना जरूरी है। 
आपको इस फॉर्म को अपने नजदीकी एलपीजी एजेंसी के पास जमा कराना होगा। साथ ही आधार कार्ड, स्थानीय पते का प्रमाण, गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड और आपको फोटो आदि देने होंगे। दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन मिल जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!